Mid ads 120x600

आठ घंटे तक ठप रहा वाहनों का आवागमन

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 10:51 AM | 0 comments

कर्सियांग (दार्जिलिंग) : 16 जून की रात को कर्सियांग थाने के समक्ष प्रदर्शन कर रहे गोजमुमो समर्थकों पर पुलिस द्वारा कथित रूप से किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शनिवार को गोजमुमो समर्थकों ने पथसभा रैली निकाली। रविवार को आहूत महारैली के मद्देनजर आठ घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहने की घोषणा की ही। रविवार 4 जुलाई को कर्सियांग में जनमुक्ति चालक महासंघ द्वारा भी पथसभा रैली निकालने का कार्यक्रम है।
इसके मद्देनजर कर्सियांग क्षेत्र के संपूर्ण चालकों को इसमें अनिवार्य रुप से शामिल कराने के उद्देश्य से रविवार चार जुलाई को सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक 8 घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप करने की घोषणा महासंघ के महकमा कमेटी अध्यक्ष तिलक गुरुंग ने शनिवार को की। गौरतलब है कि पथसभा रैली कार्यक्रम सप्ताह में दो दिन शनिवार रविवार को गोजमुमो के विभिन्न सहायक संगठनों द्वारा आगामी 8 अगस्त तक किया जाएगा।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments