Mid ads 120x600

भारत बंद का समर्थन करेगा गोजमुमो

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 10:51 AM | 0 comments

सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ 5 जुलाई को बुलाए गए भारत बंद को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा समर्थन करेगा। मोर्चा महासचिव रोशन गिरी ने कहा कि भाजपा के आह्वान पर 5 जुलाई को पहाड़ बंद ही रहेगा। उन्होंने देश के सभी गोरखाओं से अपील की है कि वे 5 जुलाई के बंद को सफल बनाएं। तराई-डुवार्स के संयोजक शंकर अधिकारी ने कहा कि गोजमुमो सुप्रीमो के निर्देश पर तराई-डुवार्स के प्रत्येक व्यवसायीं, स्कूल कालेज, बस और आटो मालिकों से बंद में सहयोग देने का आग्रह करता है। यह पहला मौका है जब गोजमुमो ने किसी दूसरी पार्टी के बंद को समर्थन दिया है। हालांकि भाजपा से उसका तालमेल पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही बना हुआ है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments