महानंदा बचाओ कमेटी ने दी आंदोलन की चेतावनी
सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) : महानंदा बचाओ कमेटी ने सिलीगुड़ी की जीवन रेखा कही जानी वाली महानंदा नदी को बचाने की अपील की है। इस क्रम में रामकिंकर हाल में आयोजित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कमेटी की ओर से नदी को बचाने की पहल करते हुए सरकार को तत्काल उचित कदम उठाने की बात कही गई। यदि सरकार अभी भी नहीं चेती तो कार्यक्रमों के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा। सेमिनार का आयोजन इसी आंदोलन की एक कड़ी है। इस मौके पर उपस्थित मेयर गंगोत्री दत्ता ने कमेटी का सदैव साथ देने की बात कही। कमेटी के अध्यक्ष सोमेन नाग व और सचिव ज्योत्सना अग्रवाल ने लोगों से महानंदा को बचाने की अपील की। इस बारे में कमेटी की ओर से दीपक शील ने बताया कि सभी सदस्य पूरे मनोयोग से इस कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में ज्ञापन भी दिया जा चुका है। भविष्य में फिर भी महानंदा नदी को बचाने के लिए कुछ कदम नहीं उठाए जाते है तो एसजेडीए को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रकार से सरकार को चेताने का प्रयास किया जाएगा। शहर की एकमात्र नदी महानंदा है, जिसकी देखभाल हम सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए नगरवासियों को आगे आना पड़ेगा। उनका भी कर्तव्य है कि गंदगी इत्यादि नदी में न डालें। हाथ से हाथ मिलाकर ही इस आंदोलन को सफल किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. मानस दत्ता, अध्यापक प्रणब मुखर्जी, बीके सांतरा, डा. श्यामापद बनर्जी और अध्यापक प्रतुल चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Category:


0 comments