Mid ads 120x600

गोर्खालैंड व अन्य मुद्दे पर भाजपा करेगी आंदोलन

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 10:46 AM | 0 comments

दार्जिलिंग : गोर्खालैंड मुद्दे पर भाजपा ने आंदोलन करने का एलान किया है। यह जानकारी दार्जिलिंग भाजपा जिलाध्यक्ष दावा शेर्पा ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोजमुमो से हाथ मिलाकर सड़क से लेकर संसद तक गोर्खालैंड के संबंध में आवाज उठाई। इसी वजह से लोकसभा चुनाव में जसवंत सिंह भारी बहुमत से विजयी भी हुए। मगर गोजमुमो ने भाजपा से गोर्खालैंड मुद्दे लेकर आंदोलन भी किया मगर आज गोजमुमो इस मुद्दे को छोड़कर सेटअप की बात कर रहा है। इसलिए इस मुद्दे पर दार्जिलिंग जिला भाजपा ने आंदोलन करने का मंसूबा बनाया है। उन्होंने सेटअप के संबंध में कहा कि इसमें कपास, जूट जैसी वस्तुए हैं और गोजमुमो इसी में उलझा है। हमें इस संबंध में कुछ भी नहीं कहना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा गोर्खालैंड मुद्दे को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सिलीगुड़ी में राष्ट्रीय शिवसेना के नाम से गठित संगठन द्वारा नेपालियों को विदेशी कहे जाने के संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित करने तथा 18 फरवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस संबंध में पत्राचार किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि शिवसेना के मुंबई स्थित मुख्यालय से जब इस संबंध में बात की गई तो वहां से पता चला कि सिलीगुड़ी की शिवसेना इकाई फर्जी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो शिवसेना मुख्यालय मुंबई को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 मई को दिल्ली में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता में गोर्खालैंड पर चर्चा नहीं होगी वार्ता में सेटअप पर ही चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि गोर्खालैंड मुद्दे पर दार्जिलिंग जिला भाजपा कुछ दिन में अपनी नई रणनीति तैयार करेगा। इन सभी प्रस्ताव पर आज भाजपा दार्जिलिंग जिला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करके दार्जिलिंग जिला भाजपा के अस्थाई अध्यक्ष पद पर पुण्य विकास पौडयाल का चयन किया गया है। वहीं विगत 17 को भाजपा राज्य अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने दावा शेर्पा को राज्य सचिव मनोनीत किए जाने की जानकारी दी है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments