Mid ads 120x600

पार्वत्य क्षेत्र में पुलिस तीन साल से निष्क्रिय

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 9:08 PM | 0 comments

कर्सियांग (दार्जिलिंग) : दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में तीन वर्ष से पुलिस निष्क्रिय है। यह आरोप राज्य की राजधानी कोलकाता में विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक शांता क्षेत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बुद्धदेव भंट्टाचार्य का ध्यानाकर्षण कराने के लिए लगाए। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में गणतंत्र, शांति व कानून नाम की कोई चीज नहीं है। विगत माह 21 मई को अभागोली अध्यक्ष मदन तमांग की दिनदहाडे़ निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इसके पहले कालिम्पोंग निवासी टीकाराम क्षेत्री व चुंगथुंग बिजनवारी निवासी पुष्पजंग थापा की हत्या हुई थी परन्तु पुलिस नामजद आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है जब कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों को भयभीत होकर रहना पड़ रहा है। क्षेत्र का पर्यटन व शिक्षा उद्योग भी नष्ट हो रहा। विधायक क्षेत्री ने मुख्यमंत्री से दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में गणतंत्र व शांति बहाली के लिए सरकार से जरूरी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र के बिगड़े हालात पर पुलिस को सक्रिय होकर अपनी भूमिका अदा करना जरूरी है। उन्होंने उक्त जानकारी दूरभाष पर दी।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments