Mid ads 120x600

नेपाल के प्रधानमन्त्री ने विरोध के कारण दिया इस्तीफा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 11:33 PM | 0 comments

काठमांडू आखिरकार माओवादियों द्वारा लगातार इस्तीफे की मांग के आगे नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को झुकना पड़ा और उन्होंने बुधवार को अपने पद पर से पद पर से इस्तीफा दे दिया. 28 मई को संविधान सभा का कार्यकाल बढ़ाये जाने के संबंध में तीन सूत्री समझौते के तहत उन्होंने ऐसा किया. इस्तीफा के बाबत उन्होंने बयान दिया कि मौजूदा राजनीतिक गतिरोध दूर करने तथा राष्ट्र में शांति कायम करने के लिए वे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने 22 दलों का अब भी समर्थन होने की बात कही तथा दावा किया कि उनकी सरकार अब भी बहुमत में है.माओवादियों की ओर इशारा करते हुए माधव नेपाल ने कहा कि जिस संपत्ति पर उन्होंने कब्जा जमा रखा है, वह राष्ट्र को वापस कर दिये जाने चाहिए.
साथ ही माओवादियों के अर्धसैनिक संगठन यंग कम्युनिस्ट लीग को भंग कर इनके बेलगाम सैनिकों पर अंकुश लगाने की मांग भी की. माओवादियों के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र में शांति व्यवस्था कायम करने में उनका साथ नहीं मिल रहा है.
माओवादी लोकतंत्र की मुख्यधारा में जुड़ने के बाद भी संसद का बहिष्कार कर रहे हैं और साथ ही उग्र विरोध-प्रदर्शन भी. इस्तीफा देते हुए माधव नेपाल ने कहा कि राष्ट्र में स्वस्थ लोकतंत्र और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments