Mid ads 120x600

40 दिन के बंद से कुछ नहीं होगा हासिल : गोरखा लीग

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 3:29 AM | 0 comments

कालिम्पोंग (दार्जिलिंग) : बंद से साधारण जनता दैनिक मजदूरी करने वालों को अत्यधिक परेशानी होती है। इसके साथ ही आर्थिक व्यवस्था भी चौपट हो जाती है। ऐसे अनीतिपूर्ण कार्य को गोरखालीग कतई स्वीकार नहीं करेगा। यह बातें मंगलवार को स्थानीय होटल में अभागोली के स्थानीय शाखा के नेता प्रताप रवाती ने कही। उन्होंने कहा कि बंद जाति के अहित में तथा गोजमुमो के हित में है तथा मदन तमांग हत्याकांड का ध्यान बांटने के लिए बंद बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदन हत्याकांड में हत्यास्थल से बरामद मोबाइल विमल गुरुंग के खासमखास निकिल तमांग का था। उन्होंने सवाल किया कि गोजमुोम मदन तमांग हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए कोई राजनीतिक कार्यक्रम क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने बंद वापस लेने पर जोर दिया।
गोरखालीग नेता प्रताप ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि की कहावत गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग पर पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि घीसिंग के कार्यकाल में हुए 40 दिन के बंद से सिर्फ दागोपाप हासिल हुआ जिससे गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग को सीख लेनी चाहिए। उन्हें 40 दिन के बंद से कुछ हासिल होगा तथा गोजमुमो सुप्रीमो कभी भी अपना वचन पूरा नहीं कर सकते। अभागोली के महासचिव त्रिभुवन राई ने कहा कि क्या विमल गुरुंग के पास इतना पैसा है कि चालीस दिन के बंद में जनता भूखी रह पाए।जनता की आकांक्षा लेकर चलने वाली पार्टी पहाड़ की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक व्यवस्था को चकनाचूर करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने जनता से पुरजोर विरोध का आह्वान करते हुए कहा कि जनता अशिक्षित नेताओं की बातों को अनसुना करके शिक्षित नेताओं की बात पर गौर करे। वहीं अभागोली नेता छेवांग भूटिया ने कहा कि गोजमुमो पहाड़ पर तानाशाही शासन चला रहा है। वहीं गोजमुमो एवं माकपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सीआईडी जांच से हम संतुष्ट नहीं है और जब तक मदन तमांग के हत्यारे पकड़े नहीं जाते तब तक वार्ता की चर्चा करनी चाहिए।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments