बीरभूम में पूर्व माकपा विधायक की हत्या
बीरभूम । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक आनंद दास की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।बीरभूम के पुलिस अधीक्षक रवींद्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि दास नानूर क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके थे। हमलावरों ने उन्हें आवास से खींचकर लाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुखर्जी ने कहा कि हमें माकपा की ओर से आरोप मिले हैं कि हमलावरों के तृणमूल कांग्रेस से नजदीकी रिश्ते हैं।Category:


0 comments