मिरिक क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढा
मिरिक (दार्जिलिंग ) : क्षेत्र में रूक-रूककर हो रही बारिश व प्रतिकूल मौसम के कारण मंगलवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। एक ओर बारिश के कारण प्राकृतिक स्त्रोत में जल का स्तर तो बढ़ा है वहीं क्षेत्र के अधिकांश गांवों में भूस्खलन की संभावना बढ़ गई है। बारिश की वजह से लोगों को अपने दैनिक कार्य निपटाने में असुविधा हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। अत्यधिक बारिश होने से ग्रामीण तथा बस्ती क्षेत्रों के किसानों ने अन्नबाली नष्ट होने का दावा किया। पहाड़ी क्षेत्र में अधिक बारिश होने से भूधंसान, भूस्खलन तथा प्राकृतिक आपदा की संभावना बढ़ जाती है। घने कोहरे तथा कुहासे से सड़कों में कुछ भी दिखाई नहीं देता। जिस कारण सड़क दुर्घटना भी होती है। जुलाई व अगस्त माह में होने वाली बारिश के मद्देनजर अभी से सतर्कता बरतने की जरूरत है।Category:


0 comments