Mid ads 120x600

गोजमुमो द्वारा घोषित बंद बुधवार को भी जारी रहा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 11:22 PM | 0 comments

दार्जिलिंग : गोजमुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर सोमवार 28 जून से शुरू दो घंटे का चक्का जाम आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। दार्जिलिंग में नारी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 55, लेवुंग, हिलकार्ट रोड में चक्का जाम किया। जाम के दौरान एम्बुलेंस वाहनों को छूट दी गई थी। सदर पुलिस ने सरकारी वाहन चलने देने के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 341, 186/506 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एन 8 के आधार पर नारी मोर्चा कार्यकर्ता के विरुद्ध सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से धनमाया तमांग बबीता गांगुली ने बुधवार को ज्यूडीशियल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जहां उन लोगों द्वारा प्रस्तुत जमानत याचिका को न्यायाधीश ने स्वीकृति प्रदान कर दी।
इसके बाद उक्त लोगों को जमानत मिल गई। कालिम्पोंग से मिली जानकारी के अनुसार दो घंटे के चक्का जाम आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को यहां विभिन्न स्थानों पर चालक महासंघ, नारी मोर्चा तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्यारह बजे से एक बजे तक चक्का जाम किया। गोजमुमो द्वारा आहूत दो घंटे के चक्का जाम कार्यक्रम में 11 बजे से 1 बजे तक डंबर चौक, थाना डांढ़ा, दस माइल, आठ माइल रोड में चक्का जाम हुआ। डंबर चौक पर पुलिस की बैरीकेड का प्र.योग करके सड़क जाम की, तो थाना डांढ़ा, आठ माइल आदि स्थानों पर नारी मोर्चा की सदस्याएं रास्ते पर बैठीं। कर्सियांग स्थित मोटर स्टैंड, टूरिस्ट लाज के निकट व रोहिणी जीरो प्वाइंट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का चक्का जाम हुआ। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम कार्यक्रम में जरूरी सेवाओं के वाहनों को हर दिन की भांति बुधवार को भी इससे मुक्त रखा गया। चक्का जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
उधर, गोजमुमो के चक्का जाम कार्यक्रम की कर्सियांग पुलिस हर दिन वीडियो रिकार्डिग भी करा रही है, जिससे गोजमुमो समर्थक असमंजस में हैं। नाम न छापने की शर्त पर गोजमुमो समर्थक ने कहा कि गांधीवादी व लोकतांत्रिक तरीके से जारी चक्का जाम कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिग कराने का कोई औचित्य नहीं है तथा यह सब सिर्फ भय पैदा करने के लिए किया जा रहा है। उधर, मिरिक से मिली जानकारी के अनुसार सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से गोजमुमो द्वारा आहूत चक्का जाम आंदोलन में बुधवार को यहां दो घंटे का चक्का जाम सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कृष्णनगर व बाईपास मोड़ पर नारी मोर्चा व गोजमुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। वहीं आज भी जानकारी के अभाव में विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों के वाहन जाम में फंसे रहे। निर्धारित समय में चक्का जाम को देखकर वाहन चालक समय से ही मिरिक पहुंचते हैं और समय से ही वापस हो जाते हैं।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments