Mid ads 120x600

तिरंगे को उल्टा पकड़ने का मामला गरमाया मोर्चा ने माना मानवीय गलती

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 11:28 PM | 0 comments

कालिम्पोंग (दार्जिलिंग ) : नारी मोर्चा द्वारा तिरंगा उलटा पकड़ने के संबंध में गोजमुमो के सहसचिव विनय तमांग ने कहा कि यह मानवीय गलती है जिसे हमने दूरदर्शन पर देखा था। विनय तमांग ने विभिन्न समाचार पत्रों में डा.हर्क बहादुर के हवाले से प्रकाशित समाचार गोजमुमो को ढाल बनाकर आविप कर रही राज्य सरकार के साथ सौदेबाजी के संबंध में कहा कि गोजमुमो नेता डा. क्षेत्री ने यह बातें नहीं कही है। उन्होंने कहा कि आविप की आज राज्य सरकार के साथ बैठक होनी थी जो किन्हीं कारणों से टल गई। 28 जून को आविप की बानारहाट में तराई-डुवार्स कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ बानारहाट में बैठक हुई थी।
गोजमुमो नेता विनय तमांग ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी रणनीति होती है हम लोग उसी के तहत ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखालैंड के नाम पर असहमति होने के कारण हम लोगों ने नाम परिवर्तित करके गोरखा-आदिवासी प्रदेश का नामकरण किया गया। हम इस पर पहल भी करेंगे। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व गोजमुमो अध्यक्ष विमल गुरुंग ने डुवार्स का दौरा करने के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था कि आदिवासी भाइयों को अगर आपत्ति है तो हम नाम परिवर्तित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोजमुमो नेता डा.क्षेत्री ने यह बात कही थी कि आविप ने गोजमुमो के प्रस्ताव पर 28 जून को बैठक की थी पर अभी आविप ने अपना अंतिम निर्णय नहीं दिया है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments