चौथे दिन भी बंद रहे सरकारी कार्यालय
दार्जिलिंग: गोजमुमो के आह्वान पर सरकारी कार्यालय गुरुवार को चौथे दिन भी बंद रहे। जिससे सरकारी कामकाज भी पूरी तरह से ठप रहा। वहीं गोजमुमो द्वारा सरकारी वाहनों के आवागमन पर लगायी गयी पाबंदी के कारण गुरुवार को भी कोई भी सरकारी वाहन सड़क पर नहीं दिखा। गोजमुमो द्वारा पिछले दिन घोषित सरकारी कार्यालय बंद के तहत गुरुवार को भी सरकारी कार्यालयों के ताले नहीं खुल सके। वैसे जनता की मदद के लिए जरूरी सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को बंद से मुक्त रखा गया। जब कि सरकारी व पुलिस के वाहनों के चलने पर लगायी गयी पाबंदी के विरुद्ध सदर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की है। उधर कर्सियांग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर अन्य सभी कार्यालय पूर्व की भांति बंद रहे। जिससे सरकारी कामकाज तो बाधित ही रहा साथ ही जिन लोगों के उक्त कार्यालय में कार्य थे वह खुलने की उम्मीद से कार्यालय पहुंचे मगर ताला लटकता देख बैरंग वापस हो गए। सरकारी कार्यालय बंद को सफल बनाने के लिए गोजमुमो टाउन जोनल कमेटी व नारी मोर्चा टाउन कमेटी, कर्सियांग के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से सायं 6बजे तक पिकेटिंग में कर्सियांग नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के गोजमुमो समर्थक अपना कर्तव्य जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। यह जानकारी टाउन कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र राई ने दी।
Category:


0 comments