किस मुंह से गोरखालैंड की मांग कर रहे विपक्षी : आशा गुरूंग
दार्जिलिंग : गोजनामो नेता आशा गुरुंग ने गुरुवार को यहां विपक्षी पार्टी (क्रामाकपा के महासचिव आरबी राई) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह किस मुंह से गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। क्यों कि वह गोरखालैंड की मांग करने का अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 86 में जब गोरखालैंड के लिए पहाड़ पर आंदोलन हुआ था उस समय पहाड़ पर माकपा का नेतृत्व आरबी राई कर रहे थे। उस समय आंदोलन के दौरान 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी तथा करोड़ों रुपये की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी थी। आज वह पुन: गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं यह अत्यन्त शर्मनाक बात है। उन्होंने उक्त बातें सियामारी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित गोरखा जनमुक्ति नारी मोर्चा केंद्रीय कमेटी व कोर कमेटी की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता लमू लामा ने की। बैठक में आशा गुरुंग, सुषमा राई, कमला राई, विद्या मुखिया, नीलम लामा, लक्ष्मी सुब्बा, भानुमति तामंग विशेष रुप से उपस्थित थे।बैठक में 15-16 मई को आहूत बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय हुआ। बैठक में दार्जिलिंग टाउन कमेटी, घुम जोरबंगला समष्टि, लेवुंग डेली समष्टि और सियामारी तक भर समष्टि के नारी मोर्चा के शाखा सचिव , सभापति व सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर आल ट्रांसपोर्ट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 15-16 मई को आहूत बंद को सफल बनाने का आह्वान सभी चालक संगठनों से किया है। यह जानकारी केंद्रीय महासचिव प्रमोद श्रीमाल ने दी। उन्होंने बंद के दौरान मोटरसाइकिल अथवा वाहन न चलाने की अपील चालकों से की। उन्होंने सभी चालकों से 15 मई को पिकेटिंग के लिए चौक बाजार में एकत्र होने का आह्वान किया।
Category:


0 comments