डुवार्स की मांग को लेकर ही वार्ता छोड़ी : अमर लामा
कालिम्पोंग (दार्जिलिंग): 11 मई को दिल्ली में आयोजित सचिव स्तरीय वार्ता में अंतरिम सेटअप में डुवार्स क्षेत्र छोड़ने की बात पर ही गोजमुमो सदस्य वार्ता से उठकर चले आये थे। यह जानकारी गोजमुमो केंद्रीय समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अमर लामा ने गुरुवार को स्थानीय डेलो टूरिस्ट लाज में पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि ग्यारह मई को दिल्ली में सचिव स्तरीय वार्ता में गोजमुमो ने सीमांकन के बिना सेटअप नहीं स्वीकारने का पक्ष रखा तो बंगाल सरकार ने इसे मानने से इंकार कर दिया। इस पर गोजमुमो सदस्य वार्ता से उठ गये। उन्होंने कहा कि वार्ता के मध्यस्थ विजय मदन ने बंगाल सरकार के प्रस्ताव की जानकारी दी जिसमें सिलीगुड़ी की बात थी मगर उसमें डुवार्स को शामिल नहीं कर रहे थे।उन्होंने बताया कि गोरखालैंड का मुद्दा ड्राप नहीं किया है, बल्कि 15-16 मई के बाद गोजमुमो आंदोलन का रूख कड़ा करेगा। वहीं केंद्रीय समिति के सहसचिव विनय तामंग ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बचाव समिति ने गोजमुमो के बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। जिस वजह से दो दिन बंद के दौरान गोजमुमो पिकेटिंग नहीं करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान महकमा सचिव शुभ प्रधान व केंद्रीय समिति के आरबी भुजेल भी मौजूद थे।
Category:


0 comments