हम गोरखालैंड लेकर रहेंगे : गोजमुमो
मिरिक (दार्जिलिंग) : हम गोरखालैंड लेकर ही रहेंगे। इसके लिए हम कफन बांधकर मैदान में उतरे हैं। यह बातें गोजमुमो अध्यक्ष विमल गुरुंग ने मंगलवार को मिरिक बाजार सार्वजनिक भवन मं जोनल कमेटी गठन के संबंध में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंन कहा कि गोजमुमो ने स्थापना काल से अब तक 31 माह के दौरान अपने लक्ष्य में कोई परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के सपनों को यथार्थ में बदलने के लिए तथा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कदम बढ़ाए हैं और हम शीघ्र ही प्राप्त करेंगे। उन्होंने जनता की एकजुटता से सफलता प्राप्त होने का दावा करते हुए अंतरिम सेटअप के संबंध में कहा कि मोर्चा ने अंतरिम सेटअप बिना सीमांकन के स्वीकार नहीं। मोर्चा ने सेटअप में प्रस्तावित गोरखालैंड क्षेत्र की सीमा को प्रमुखता व तर्क के साथ प्रस्तुत किया। सेटअप के लिए फिलहाल केंद्र सरकार से चर्चा परिचर्चा हो रही है। गुरुंग ने अंतरिम सेटअप थोड़े समय 31 दिसंबर 2011 तक के लिए होने का दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अंतरिम सेटअप के मसौदेपर पहाड़ के सभी राजनीतिक दलों को अध्ययन के लिए तीन दिन का समय देने के बाद स्वस्थ्य प्रतिक्रिया, सुझाव आने की जगह अंतरिम सेटअप पर बिकने का आरोप लगाया जाने लाग। मोर्चा सत्य पर अडिग है। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने 31 माह के आंदोलन के दौरान किसी का खून नहीं बहाया तथा हिंसा नहीं की। जब कि गोरामुमो के समय में 28 माह के आंदोलन में 12 सौ लोग गोरखालैंड के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि जनता को मारकर नहीं, जिंदा रखकर ही गोरखालैंड प्राप्त करेंगे। उन्होंने सिक्किम राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा का भाजपा में विलय को कमजोर राजनीति की संज्ञा देते हुए कहा कि सिरामुमो पर बिकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के लिए सिरामुमो आगे आया था उसे ही छोड़ दिया। उन्होंने आइला पीड़ितों के लिए सरकार से आने वाली राहत राशि के वितरण में घपला न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तर्क-वितर्क करना छोड़ गोरखालैंड की अंतिम लड़ाई को सफल बनाने के लिए मुद्दे पर ध्यान देने का आह्वान किया। सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं जीएलपी भी काफी संख्या में मौजूद था।
Category:


0 comments