Mid ads 120x600

मीणा प्रशासक बनने योग्य नहीं : रोशन

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 12:09 PM | 0 comments

दार्जिलिंग : बीएल मीणा दागोपाप के प्रशासक बनने योग्य नहीं हैं। क्यों कि वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बंगाल सरकार के इशारे पर आरोप लगाने का कार्य कर रहे हैं। यह बातें गोजमुमो के महासचिव रोशन गिरि ने विगत दिवस स्थानीय चौरास्ता पर जुल्बो द्वारा श्रमिक दिवस पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा पूरी तरह से ईमानदार है। गोरखालैंड राज्य की मांग भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसूची में शामिल की जा चुकी है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोजमुमो को इस मुद्दे पर हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की विपक्षी पार्टियां तरह-तरह का गलत प्रचार कर रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह विपक्षी पार्टियों के बहकावे में आयें। उन्होंने कहा कि गोजमुमो ने अलग राज्य का मुद्दा सड़क से संसद तक पहुंचाया।
जो अब तक पहाड़ के किसी भी राजनीतिक दल नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा गांधीवाद गणतंत्र पर विश्वास करता है और इन्हीं नीतियों पर चलकर गोरखालैंड प्राप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी तरह गोजमुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरन थामी ने कहा कि श्रमिक दिवस किसी पार्टी विशेष कार्यक्रम नहीं है। इस संबंध में किसी को कुछ बताने की जरूरत भी नहीं है क्यों कि गोरखाओं के रग-रग में श्रमिक खून है। उन्होंने गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अलग राज्य के लिए गोजमुमो सुप्रीमो ईमानदार हैं। इसी क्रम में जुल्बो अध्यक्ष डेविड राई ने कहा कि गोजमुमो श्रमिकों के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि वह दूसरे दलों के बहकावे में आये क्यों कि जुल्बो ने 17 सूत्री मांग पत्र तैयार करके मालिकानों को सौंपा है। इस दौरान जुल्बो द्वारा प्रकाशित पत्रिका उन्मुक्ति का लोकार्पण गोजमुमो महासचिव रोशन गिरि, डेविड राई, खुदू तामंग आदि ने किया। कार्यक्रम शुरु होने के पहले रैली निकाली गयी। रैली चौरास्ता से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने के बाद चौरास्ता पहुंची।शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न स्थान पर जीएलपी सदस्य तैनात थे।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments