खोड़ीबारी गोरखालैंड में शामिल होगा : विमल
देवीगंज (दार्जिलिंग) : प्रस्तावित गोरखालैंड में खोड़ीबारी प्रखंड भी शामिल है, जिसे किसी भी कीमत पर देना ही होगा। जनता हमारे साथ है। हमारा आंदोलन पूरा होगा। ये बातें गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग खोड़ीबारी स्थित दुलालजोत नेपाली जूनियर हाई स्कूल में एक आम सभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गोर्खालैंड आंदोलन में सभी समुदाय के लोग शामिल हैं, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। खोड़ीबारी क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करूंगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को एकजुट हो गोर्खालैंड के लिए आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी आठ मई को सुकना में विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें अधिकाधिक संख्या में पहुंचे। आम सभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं पार्टी की ओर से केन्द्रीय सदस्य अमर लामा, पी अर्जुन खोरीबारी प्रखंड के सेकेट्री तथा नरोवता, भीम राय, गणेश शर्मा आदि शामिल थे।Category:


0 comments