असरदार रहा पानीघाटा बंद
सिलीगुड़ी : गोरामुमो द्वारा आहूत दो दिवसीय पानीघाटा बंद का पहला दिन काफी असरदार रहा। शुक्रवार को बंद के दौरान न तो सड़कों पर वाहन चले और न ही कोई दुकान खुली। दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि बंद के दौरान कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हुई। अर्द्धसैनिक बलों की गश्त लगातार जारी है।गोरामुमो नेता राजेन मुखिया ने बताया कि घोषित बंद को वापस नहीं लिया जाएगा। बंद को जनता का पूर्ण समर्थन है।गोजमुमो (गोर्खा जन मुक्ति मोर्चा) चाहकर भी यहां कुछ करने की स्थिति में नहीं है। हमारी चार मांगें हैं-पिछले दिनों मिरिक के खपरैल में गोरामुमो कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी, मिड-डे-मील की आपूर्ति, मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को अविलम्ब भुगतान तथा पहाड़ पर गोजमुमो द्वारा बन्द कराए गए सरकारी कार्यालयों को खोलना।इन मांगों पर जिला प्रशासन ने अपेक्षित कदम नहीं उठाए तो सोमवार से दार्जिलिंग मोड़ पहाड़ के वाहन रोक दिए जाएंगे।
Category:


0 comments