Mid ads 120x600

कौन सी बला है अंतरिम सेटअप : दावा शेर्पा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 9:39 PM | 0 comments

दार्जिलिंग: अंतरिम सेटअप कौन सी बला है इसकी जानकारी केंद्र, राज्य सरकार गोजमुमो के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य किसी को भी नहीं है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं डेमोक्रेटिक फ्रंट के संयोजक दावा शेर्पा ने बुधवार को यहां कही। उन्होंने कहा कि गोजमुमो प्रतिनिधियों की राज्य केंद्र सरकार से किस संदर्भ में वार्ता हो रही है इसकी जानकारी पहाड़वासियों को भी नहीं है। इसी तरह गोजमुमो केंद्र सरकार ने अंतरिम सेटअप की सूची जारी की है मगर इसकी जानकारी आम जनता को नहीं है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई सचिवस्तरीय वार्ता में क्या वार्ता हुई इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। भाजपा प्रदेश सचिव ने अंतरिम सेटअप को गंदगी छिपाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग गंदगी को छिपाते हैं उसी तरह से ही अंतरिम सेटअप को छिपाने का षडयंत्र हो रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो अब तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि गोरखालैंड मुद्दे को दबाने के लिए ही साजिशपूर्ण ढंग से अंतरिम सेटअप को उछाला जा रहा है। 14 मई को डेमोक्रेटिक फ्रंट की बैठक दार्जिलिंग में होगी जिसमें फ्रंट भावी रणनीति तैयार करेगा।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments