Mid ads 120x600

सात से पहाड़ पर बन्द करा देंगे सरकारी दफ्तर

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 1:42 AM | 0 comments

कर्सियांग: सात अप्रैल से पहाड़ क्षेत्र के सभी महकमा प्रखंड कार्यालय पूरी तरह से बंद करा देने का एलान गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने किया है। रविवार को स्थानीय पार्कलोकेशन स्थित सार्वजनिक भवन में गोर्खा जनमुक्ति चालक महासंघ, कर्सियांग द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उसी दिन से एसडीओ बीडीओ के वाहन भी नहीं चलने देने की घोषणा की। 'अंतरिम सेटअप' के बाबत उन्होंने बताया कि उसमें मोटर व्हीकल विभाग की भी मांग की गई है। बकौल गुरुंग, गोर्खालैंड के रूप में अलग राज्य बनने पर वाहनों का टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा असहयोग आंदोलन में सहयोग करने वालों से बकाया टैक्स की वसूली नहीं होगी। परन्तु जिन्होंने अपने वाहनों का टैक्स सिलीगुड़ी में चुपके से भुगतान कर दिया है, उनसे 'अंतरिम सेटअप' के बाद दोबारा कर वसूला जाएगा। वाहनों का टैक्स नहीं देने वालों को उन्होंने काबिले-तारीफ बताया। उन्होंने कहा कि मैं गोर्खालैंड के एक ड्राइवर के बतौर मैं दौड़ रहा हूं, परन्तु मेरे पहिए को फेल करने की साजिश हो रही है। इसमें अगर मैं फेल हो गया तो संपूर्ण गोर्खालैंड क्षेत्र के लोग भी फेल हो जाएंगे।
हाल ही में गोजमुमो द्वारा सरकार को दी गई गुप्त रिपोर्ट इसमें किए गए संशोधन के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि मैं कर्सियांग के विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की जनसमस्याओं की जानकारी ही नहीं ले रहा हूं, बल्कि किस-किस क्षेत्र में पर्यटनस्थल का निर्माण कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है, यह भी देख रहा हूं। अंतरिम व्यवस्था के बाद इसे याद किया जाएगा। तिलक गुरुंग की अध्यक्षता में संपन्न सभा का संचालन महासंघ के सचिव सुभाष प्रधान ने किया। वाहन मालिकों सहित काफी संख्या में चालकों की भीड़ एकत्रित थी। सभा अवधि के दौरान क्षेत्र के सम्पूर्ण वाहनों को बंद रखा गया।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments