गोजमुमो के साथ वार्ता के खिलाफ सड़क जाम
सिलीगुड़ी : गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम की बैठक के खिलाफ शुक्रवार को हाशमी चौक और पानीटंकी मोड़ पर विरोधियों ने सड़क जाम किया। जाम के दौरान यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। जाम के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद एक घंटे बाद जाम हटा लिया गया। आमरा बंगाली समर्थकों ने गृहमंत्री पी.चिदंबरम का पुतला भी फूंका। पानीटंकी मोड़ पर सड़क जाम करते बांग्ला व बांग्लाभाषा बचाओ कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष डा. मुकुंद मजूमदार और हिलकार्ट रोड स्थित हाशमी चौक पर सड़क जाम करते आमरा बंगाली के प्रवक्ता पार्थो प्रतीम दास ने पत्रकारों को बताया कि राज्य विभाजन के खिलाफ किसी भी बैठक का हमारा संगठन विरोध करेगा।नेताद्वय ने कहा कि गोजमुमो विदेशी षड्यंत्र कर राज्य के विभाजन पर उतारु है। दार्जिलिंग हिल्स में संविधान के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा है। अगणतांत्रिक तरीके से अपनी सेना गठित करने की घोषणा कर रहा है। बार-बार ऐसी पार्टियों के साथ किसी प्रकार की वार्ता नहीं करने की मांग लिखित रूप से केंद्र व राज्य सरकार को दी गई है। लेकिन कोई इस पर अमल नहीं कर रहा। 14 मई को त्रिपक्षीय राजनीतिक वार्ता होती है तो इसका भी विरोध सड़क जाम और उत्तर बंगाल बंद कर किया जाएगा।
Category:


0 comments