Mid ads 120x600

दार्जिलिंग, तराई-डुवार्स के बगैर अंतरिम सेटअप अस्वीकार : क्रामाकपा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 7:45 AM | 0 comments

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग, तराई-डुवार्स के बगैर अंतरिम सेटअप स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह बातें क्रामाकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में क्रामाकपा के वरिष्ठ नेता गोविंद क्षेत्री ने कही। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी-डुवार्स के बगैर अंतरिम सेटअप अधूरा है। इस संदंर्भ में आदिवासी , राजवंशी, गोर्खा सभी लोगों को एक स्थान पर बैठकर बातचीत से ही सही हल खोजना होगा। क्यों कि गोर्खाओं के साथ ही आदिवासी, राजवंशी समुदाय का भी बंगाल सरकार शोषण दमन कर रही है।
इससे मुक्त होने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठी अनुसूची से आदिवासी, राजवंशी गोर्खा समुदाय का अस्तित्व सुरक्षित नहीं होगा क्यों कि सरकार सभी को अलग-थलग रखकर कमजोर बनाकर अपना मंसूबा पूरा करना चाहती है। इसीलिए सरकार ने बैठक के लिए गोजमुमो को अकेले बुलाया है। इस बात को गोजमुमो को भी समझना चाहिए। पहाड़ से लेकर तराई तक की सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर कार्य करने से असफल होने का सवाल ही नहीं पैदा होता। क्रामाकपा ने 1 मई को दार्जिलिंग शहर में मई दिवस मनाने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता केबी सुब्बा ने की।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments