Mid ads 120x600

अवैध 'स्टेपल वीजा' के कारण फ्लाइट चुके पेम्बा तमांग

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 9:51 AM | 0 comments

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पेम्बा तमांग को मुंबई में इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने पेइचिंग जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया, क्योंकि उनके पास जो पासपोर्ट था उसमें 'अवैध' वीजा स्टेपल था। चीन सरकार कश्मीर और अरुणाचल के भारतीयों के लिए स्टेपल वीजा जारी करती है।अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले तमांग को गुरुवार रात पेइचिंग के लिए रवाना होना था, जहां उन्हें इंटरनैशनल शूटिंग फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप में भाग लेना था। यह प्रतियोगिता 17 से 24 अप्रैल तक आयोजित होनी है।
रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के शूटर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि देश से बाहर जाने के लिए विदेश मंत्रालय ने 'स्टेपल वीजा' को अवैध करार दे रखा है। यह आदेश पिछले साल नवंबर में जारी हुआ है। तमांग ने कहा, 'मैं तीन बार चीन का दौरा इसी तरह के वीजा से कर चुका हूं। मुझे नहीं मालूम था कि सरकार ने अब इसे अवैध घोषित कर दिया है। यदि मुझे मालूम होता तो यह वीजा स्वीकार ही नहीं करता।'
तमांग अभी भी वर्ल्ड कप में भाग ले सकते हैं, यदि उन्हें नया वीजा दे दिया जाए। उन्होंने कहा, 'मै अभी भी जा सकता हूं, क्योंकि प्रतियोगिता 21 और 22 अप्रैल को होनी है। इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे कहा है कि यदि चीन में भारतीय दूतावास कुछ करे तो बात बन सकती है।' नैशनल राइफल असोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, 'तमांग के अरुणाचल प्रदेश से होने की वजह से हमने कागजात उसके हिसाब से दिए थे, जबकि टीम के अन्य सदस्यों को साधारण वीजा दिया गया था। यह सही है कि तमांग पहले भी इसी तरह से चीन जा चुके हैं लेकिन सरकार के नए नियमों के चलते अब साधारण वीजा से ही चीन जाया जा सकता है।'

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments