Mid ads 120x600

पहली बार अमिताभ के घर नहीं ठहरे अमर

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 9:28 PM | 0 comments

नई दिल्ली समाजवादी पार्टी से बर्खास्त किए गए नेता अमर सिंह ने संकेत दिए हैं कि उनके और बच्चन परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अमर सिंह ने कहा है कि उनकी मुंबई यात्रा के दौरान पहली दफा ऐसा हुआ कि वह रात को बच्चन परिवार के साथ उनके बंगले पर नहीं ठहरे। अमर ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि इन दिनों मैं मानसिक रूप से सुकून महसूस करता हूं। मैं 9 अप्रैल को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान पहली बार अमिताभ बच्चन के यहां नहीं ठहरा। इससे पहले आमतौर पर मैं अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वहां होटेल में कमरा बुक करवाता था, लेकिन हमेशा रातभर बच्चन परिवार के घर में रहता था। जया जी स्वस्थ नहीं हैं और शुक्रवार (9 अप्रैल) को उनका बर्थडे भी था। मैं उनके घर गया, उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी और वापस गया। मुझे इसमें कुछ भी अजीब नहीं लगा। कुछ हफ्ते पहले एक जनसभा में राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बारे में उन्होंने कहा था कि मैं रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में उनकी कमी महसूस करता हूं और चाहता हूं कि जया हमारे साथ जाएं। अमर ने 28 मार्च को दिल्ली में क्षत्रिय महासभा में कहा था कि जया जी कहती हैं कि उन्हें समाजवादी पार्टी में मेरी कमी महसूस होती है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि मैं और जया प्रदा (अमर के साथ ही एसपी से निकाली गईं नेता) भी अपने सभी कार्यक्रमों में उनकी कमी महसूस करते हैं। रैली के दौरान अमर सिंह के बयान और ब्लॉग पर इस ताजा टिप्पणी से संकेत मिलता है कि उनके और बच्चन परिवार के बीच अब पहले जैसे मधुर संबंध नहीं रहे।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments