Mid ads 120x600

पहाड़ पर स्थापना दिवस मनाकर दिखाएं घीसिंग:मोर्चा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 11:30 PM | 0 comments

दार्जिलिंग : हिम्मत है तो दार्जिलिंग हिल्स क्षेत्र में गोरामुमो अपना स्थापना दिवस मनाकर दिखाए। यह बातें गोजमुमो प्रवक्ता डा.हर्क बहादुर क्षेत्री ने गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि गोरामुमो ने दार्जिलिंग जिले तराई-डुवार्स क्षेत्र के भू-भाग बंगाल सरकार को बेंच चुका है। इसके साथ ही 21 वर्ष के शासनकाल में गोरामुमो ने क्या-क्या किया है, इसका हिसाब जनता के पास है। गोरामुमो को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। तभी सुभाष घीसिंग को जनता ने पहाड़ से खदेड़ दिया, लेकिन गोजमुमो गोर्खालैंड की मांग के प्रति आज भी ईमानदार है। ऐसी स्थिति में गोरामुमो सुप्रीमो सुभाष घीसिंग को पहाड़ पर आने का कोई हक नहीं, क्योंकि यहां जनता उनको नकार चुकी है। इधर, दार्जिलिंग जिला भाजपा के संबंध में उन्होंने कहा कि गोजमुमो अपनी मांग के प्रति पूरी तरह से सजग ईमानदार है। रही बात दावा शेर्पा की, तो वह लालकृष्ण आडवाणी नहीं हैं।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले दार्जिलिंग जिला भाजपा अध्यक्ष दावा शेर्पा ने गोजमुमो पर गोर्खालैंड के विकल्प के रुप में सेटअप स्वीकारने का आरोप लगाया था और कहा कि अब भाजपा खुद अलग राज्य की लड़ेगी। इस पर गोजमुमो प्रवक्ता डा. क्षेत्री ने कहा कि उनके प्रतिनिधियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि सिलीगु़ड़ी तराई-डुवार्स के भू-भाग के बगैर अंतरिम सेटअप हरगिज मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गोजमुमो ने तराई-डुवार्स क्षेत्र के 150 मौजा की मांग पत्र गृह-मंत्रालय को सौंप चुका है। इसके साथ ही सिलीगुड़ी को भी उक्त सूची में शामिल करके गृह मंत्रालय को इससे अवगत कराया जा चुका है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments