Mid ads 120x600

प्रस्तावित गोर्खालैंड क्षेत्र में 9 को रैली निकालेंगे पूर्व सैनिक

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 8:48 PM | 0 comments

दार्जिलिंग : अखिल भारतीय गोर्खा भू.पू. सैनिक मोर्चा ने आगामी 9 अप्रैल को प्रस्तावित गोर्खालैंड क्षेत्र में विराट विरोध रैली निकालने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्थानीय मारवाड़ी सहायक समिति भवन में बुधवार को आयोजित अखिल भारतीय गोर्खा भूतपूर्व सैनिक मोर्चा की दार्जिलिंग इकाई की बैठक में लिया गया। बैठक में सैनिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल रमेश आले समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 9 अप्रैल को काला झंडा, काली पंट्टी बांधकर विरोध रैली निकाली जाएगी और उसी दिन कोलकाता में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भंट्टाचार्य से राइटर्स बिल्डिंग में भेट करके उनसे 9 अप्रैल 2008 को सिलीगुड़ी स्थित दार्जिलिंग मोड़ पर पूर्व सैनिकों की शांति रैली पर बंगाल पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज पत्थरबाजी की घटना की जांच रिपोर्ट का खुलासा करने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही 9 अप्रैल को केंद्रीय कमेटी की बैठक करके भावी रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी यह जानकारी पूर्व सैनिक मोर्चा के दार्जिलिंग जोन के महासचिव कै.शिवकुमार राई ने दी। ज्ञात हो कि उक्त कांड में अवकाश प्राप्त वृद्ध कर्नल बिग्रेडियर से लेकर पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उक्त घटना की जांच पड़ताल अब तक कहां पहुंची इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments