Mid ads 120x600

मंगरजोंग व सांगमा की घटनाओं की निंदा

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 11:50 PM | 0 comments

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग के प्रसिद्ध गायक संगीतकार विनोद स्यांगदेन के मंगरजोंग गांव स्थित घर में विगत दिवस की गई तोड़फोड़ कृतियों को फूंकने की घटना की स्थानीय कलाकारों ने दु: व्यक्त किया है। स्यांगदेन पहाड़ के उत्कृष्ट कलाकार होने के साथ ही स्थापित प्रतिनिधि कलाकार होने का दावा करते हुए कलाकारों ने घटना को निंदनीय बताया है। कलाकार की संवेदना भावना का निरादर कर जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उससे कलाकारों द्वारा जाति समाज के लिए दिए गए योगदान को नष्ट करने का दावा करते हुए मिरिक के चर्चित गायक कलाकार दीपेन गुरुंग, कैलाश राई, प्रेम विश्वकर्मा, मिलन राई आदि ने घटना को निंदनीय बताया तथा स्थानीय साहित्यकारों ने चिंता व्यक्त की। उक्त लोगों ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बदले की भावना से नहीं होता
साहित्यकार धनवीर पुरी कवि, माधव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से कलाकार मर्माहत हुए हैं। युवा कवि रोशन आदित्य हांग राई ने घटना के प्रति दु: व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि विगत दिवस बुधवार को देर रात 9.30 बजे मंगरजोंग स्थित विनोद स्यांगदेन के घर को जलाने के अलावा सांगमा राजीवन क्षेत्र में कुछ लोगों के घर वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। अभी भी क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है। उधर दार्जिलिंग से मिली जानकारी के अनुसार क्रामाकपा महासचिव आरबी राई ने मंगरजोंग कांड की कठोर शब्दों में निंदा की। नेपाली जगत के वरिष्ठ संगीतकार विनोद सांगदेन का घर फूंका जाना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आपसी विवाद से इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण निंदनीय है। उन्होंने पहाड़ के बड़े राजनीतिक दल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसे अपने कार्यकर्ताओं पर लगाम कसनी चाहिए। क्यों कि इस तरह के क्रियाकलाप से उक्त पार्टी का गांधीवाद गणतांत्रिक आंदोलन सवालों के घेरे में सकता है। महासचिव राई ने यह भी कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए शांति गणतंत्र धैर्यता की जरूरत होती है इसलिए उक्त पार्टी को अपने समर्थकों पर लगाम लगानी चाहिए।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments