नेपाली भाषा में कामकाज करने को महकमा शासक को सौंपा ज्ञापन
कालिम्पोंग (दार्जिलिंग): गोरामुमो (सी) के अध्यक्ष कर्नल डीके प्रधान तथा सीपीआई (एम) जोनल कमेटी के तारा सुंदास ने शुक्रवार को महकमा अधिकारी ए छिरिंग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में नेपाली भाषा में काम काज करने की मांग करते हुए कहा गया है कि वर्ष 1967 में पश्चिम बंगाल द्वारा प्रकाशित गजट में कार्यालयों में भाषा के रुप में नेपाली भाषा प्रयोग करने को कहा गया है। इसके बावजूद अभी तक अधिकतर स्थानों पर सभी दस्तावेज व फार्म बांग्लाभाषा में ही प्रयोग हो रहे हैं। जिसे स्थानीय जनता को असुविधा होती है। ज्ञापन में स्थानीय लोगों के हित में सरकारी लिखा पढ़ी नेपाली भाषा में प्रयोग करने के अधिकार की मांग करते हुए सभी लोगों से नेपाली भाषा ने हस्ताक्षर करने व बांग्ला भाषा का विरोध करने को कहा गया है।
Category:


0 comments