मानव अधिकार का हनन है सिलीगुड़ी की घटना
कर्सियांग (दार्जिलिंग): विगत दिवस सिलीगुड़ी स्थित दार्जिलिंग मोड़ पर आमरण अनशन पर बैठे विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज मानव अधिकार का हनन है। यह बातें गोजमुमो कर्सियांग महकमा कमेटी उपाध्यक्ष कमल थापा ने मोटरस्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उक्त कांड की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने गोर्खालैंड प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों से आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी तुम आगे बढ़ो। टाउन कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र राई ने कहा कि आज गणतंत्र की हत्या हुई है। सिलीगुड़ी में बंगाल सरकार ने बांग्लादेश से कंटीले तार से प्रवेश कर आने वाले कथित बदमाशों को लगाकर विद्यार्थी मोर्चा के आंदोलन को दबाने की साजिश रचने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनता से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल सरकार आंदोलन का स्वरूप बिगाड़ने की साजिश रचरही है। उन्होंने कहा कि हम बंगाल के शासन में दलित व शोषित हो गए हैं। नारी मोर्चा कोर कमेटी सदस्य प्रभा क्षेत्री ने कहा कि गोर्खालैंड प्राप्त करने के लिए हम प्राण भी न्यौछावर करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिवस दार्जिलिंग मोड़ पर विद्यार्थी मोर्चा के सदस्यों ने गोजमुमो का झंडा फहराकर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की।सिलीगुड़ी में नारी मोर्चा व विद्यार्थी मोर्चा के सदस्यों पर विगत दिवस हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पथसभा को केवल प्रधान ने भी संबोधित किया। हर दिन की भांति आज भी पथसभा से पूर्व कर्सियांग टूरिस्ट लाज से रैली निकाली गयी। रैली मोटर स्टैंड पहुंचकर पथसभा में तब्दील हो गई। रैली में शामिल लोग गोर्खालैंड के समर्थन में बंगाल सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।
Category:


0 comments