गोरखालैंड की मांग के समर्थन में रैली
दार्जिलिंग/कालिम्पोंग/कर्सियांग : गोजमुमो के आह्वान पर गोरखालैंड राज्य की मांग के समर्थन में मंगलवार को गोजमुमो समर्थकों द्वारा दार्जिलिंग स्थित जीडीएनएस मैदान से रैली निकाली गयी। रैली जिलाधिकारी कार्यालय तक गयी। इसी तरह स्थानीय लेवुंग हिलकर्ट रोड पर क्रमिक अनशन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन विद्यार्थी मोर्चा व अस्थाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। रैली व अनशन कार्यक्रम 7 फरवरी तक किया जाएगा। उधर कालिम्पोंग में चालीसवें दिन मंगलवार को 24 घंटे का क्रमिक अनशन किया गया जिसमें 15 लोग अनशन पर बैठे। जिसमें शिशु शिक्षक संगठन की महिला सदस्य अंजना राई व प्रभा राई है। जनमुक्ति अस्थाई कर्मचारी संगठन के सात सदस्य ललित बरैली, सुकछिरिंग लेप्चा, भुवन नैपाल, अनिल प्रधान, महाबीर क्षेत्री, सुरेम सुनुवार तथा राजू बसुर अनशन पर बैठे।जनमुक्ति इंसेक्यूर टीचर्स आर्गनाइजेशन की तरफ से सुभाष क्षेत्री, टीकाराम भुजेल,लासंग तमांग व विकास सिंह अनशन पर बैठे। जब कि जनमुक्ति स्वयंसेवक शिक्षक संगठन की तरफ से कमल शर्मा, अनिल राई अनशन पर बैठे। उधर डंबर चौक पर विद्यार्थी मोर्चा से कुमुदिनी होम्स स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान विभाग और 12वीं के वाणिज्य विभाग के आठ छात्र पंकज सिंह, संजोक राना, रोशन क्षेत्री, दीपेन क्षेत्री, अमित गुरुंग, विक्की सिंह, अमन मुखिया तथा राजेश क्षेत्री अनशन पर बैठे। आज पथावरोध कार्यक्रम नहीं हुआ। जब कि डंबर चौक से महकमा अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गयी। जिसमें काफी संख्या में गोजमुमो समर्थक शामिल हुए। कर्सियांग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोटर स्टैंड पर 12 घंटेव्यापी रिले अनशन में पुष्परानी उच्च माध्यमिक स्कूल के कर्मकार, जयगुप्ता, रंजित प्रसाद, कर्सियांग आदर्श विद्यालय के पासंग तमांग, कर्सियांग कालेज के दावा योल्मो, पासंग योल्मो, हेमराज बसेल, सुप्रिया ठटाल व पेमा योल्मो अनशन पर बैठे। इसी तरह कर्सियांग महकमा शासक कार्यालय में 24 घंटे व्यापी रिले अनशन में जनमुक्ति अस्थाई कर्मचारी संगठन के सपु शेर्पा, अर्चना लामा, जअशिसं के सुजाता प्रधान, अर्चना ध्रुतराज, जोशीला तमांग, मनिषा प्रधान, अनरेरी हेल्थ वर्कर, नीलम राई, कविता लामा, शिशु शिक्षा केंद्र के डोमा शेर्पा व सृजना राई अनशन में शामिल हुईं। 24 घंटे व्यापी अनशन गोर्खालैंड की मांग को लेकर विगत 26 दिसंबर के जारी है।
Category:


0 comments