Mid ads 120x600

मोर्चा बयान से पलटी कहा बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 4:32 AM | 0 comments

दीपक राई ......सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) :आखिरकार भारी विरोध का सामना करने के बाद आन्दोलन की अग्रिणी दल जीजेएम ने घोषणा किया कि प्रस्तावित गोर्खालैंड क्षेत्र से सिलीगुड़ी डुवार्स-तराई की जमीन एक इंच नहीं छोड़ जाएगी। उक्त बातें गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कमेटी के सहसचिव विनय तामांग ने 'मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। विमल गुरुंग ने यह कहीं नहीं कहा कि प्रस्तावित गोर्खालैंड क्षेत्र से सिलीगुड़ी, तराई डुवार्स की जमीन छोड़कर अलग राज्य का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अलग राज्य को लेकर कुछ इलाकों में विरोध किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जहां-जहां उनके समर्थकों की संख्या ठीक, वहां कोई बात नहीं है, लेकिन जिन इलाकों में गोर्खालैंड समर्थकों की संख्या कम है, वहां उनसे बातचीत करके अलग राज्य के फायदे को समझाया जाएगा और उसी हिसाब से गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा रणनीति तैयार करेगा। इस बयान को कुछ 'दैनिक' में तोड़-मरोड़ पेश किया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। विनय तामांग ने कहा यह स्पष्ट है कि प्रस्तावित गोर्खालैंड क्षेत्र से इन इलाकों को किसी भी हालत में बाहर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण की त्रिपक्षीय वार्ता के लिए दी गयी 45 दिनों की अवधि छह फरवरी को पूरी हो रही है और यह वार्ता राजनीतिक स्तर की ही होनी चाहिए। हालांकि समय करीब आने से यह नहीं समझा जाना चाहिए गोजमुमो का दिल्ली में किए जाने वाला आंदोलन को वापस लिया जाएगा।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments