Mid ads 120x600

गोर्खालैंड के लिए एकजुटता की जरूरत

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 4:58 AM | 0 comments

दार्जिलिंग : गोर्खालैंड राज्य प्राप्त करने के लिए एकजुटता की जरूरत है। इसके लिए अखिल भारतीय गोर्खालीग पार्टी द्वारा सोमवार को गोजमुमो सहित पार्वत्य क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। यह जानकारी गोर्खालीग पार्टी अध्यक्ष मदन तमांग ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पहले होनी थी मगर किन्हीं कारणों से उक्त कार्य अब सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि जनता को भी वितरित की जाएगी क्यों कि गोर्खालीग जो भी कुछ करती है उसे जनता को दिखाकर करती है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता को चौकी और पैसा नहीं बल्कि गोर्खालैंड राज्य चाहिए। इसके काफी उम्मीद लगाए है। जनता गोर्खालैंड के लिए मर-मिट रही है। अध्यक्ष तमांग ने गोजमुमो पर सवाल किया कि गोजमुमो ने 10 मार्च 2010 तक गोर्खालैंड देने का वायदा किया था और अपने वायदे को पूरा करने के लिए उसने अब तक क्या रणनीति बनायी। उन्होंने कहा कि गोजमुमो अपना वायदा पूरा करने के लिए तैयार रहे। अध्यक्ष तमांग ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व के बिना गोर्खालैंड प्राप्त करना नामुमकिन है इसलिए गोर्खालैंड समर्थित सभी राजनीतिक दलों को गोर्खालीग पत्र भेजकर एक मंच पर लाने और अलग राज्य की मांग बुलंद करने के उद्देश्य से ही पत्राचार करने का निर्णय लिया है।

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

0 comments