पहले 6372 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करो
कालिम्पोंग (दार्जिलिंग) : पार्वत्य क्षेत्र में काम करने वाले 6372 अस्थायी कर्मचारियों को पहले राज्य सरकार स्थायी करे। यह बातें शुक्रवार को गोरामुमो अध्यक्ष पूंर्व कर्नल डीके प्रधान व माकपा के तारा सुंदास ने कही। उन्होंने राज्य के नगर विकास मंत्री अशोक भंट्टाचार्य के उस बयान पर आपत्ति व्यक्त की जिसमें उन्होंने 1350 कर्मचारियों को स्थायी करने की बात कही थी। डीके प्रधान ने कहा कि चंद शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा तो कर दी मगर पार्वत्य क्षेत्र में जितने भी विद्यालय में खाली पद हैं पहले उन्हें तो भरें। सिर्फ शिक्षकों के ही नहीं बल्कि पहाड़ पर 19 स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। पहले उसे भरे। वहीं दो हजार शिक्षित जो रोजगार की आस में बैठे हैं उन्हें रोजगार दिलाने की मांग करते हुए कहा कि पहाड़ पर बेरोजगारी बढ़ी है।उन्होंने कहा कि पहाड़ पर शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिनकी सूची अभी तक डीआई द्वारा नहीं निकाली गई। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पास डब्ल्यूबीबीएससी (हिल) दार्जिलिंग जोन को अगली नोटिस तक सस्पेंड किया गया क्यों। पहाड़ पर कितने पद रिक्त हैं इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। सरकार पहाड़ के साथ दोहरी नीति क्यों अपना रही है। प्राइमरी टीचर्स की नियुक्ति क्यों नहीं हो रही, पहाड़ के लिए नियमों को सख्त क्यों बनाया जा रहा है। 1997 में सिर्फ 210 प्राइमरी टीचर्स की नियुक्ति हुई थी मगर अब क्यों नहीं हो रही। बंगाल सरकार अस्थाई कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ क रही है इनके हित के लिए सभी आगे आना होगा। इस संबंध में इन नेताओं ने वित्त मंत्री असीमदास गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा था।
Category:


0 comments