Mid ads 120x600

कही अरुंधती को "लेडी गांधी " तो नहीं बनना?

VEER GORKHA NEWS NETWORK | 12:59 AM | 2 comments

क्या बात है दुनिया भर की खुशियों मानो अरुंधती राय को मिल गयी हो कभी पुस्तकों की दुनिया में सिमटी अरुंधती राय अब समाजसेवा के नाम पर देश तोड़ने की बात कर रही है . आखिर इस अति सुसंस्कृत बाला को क्या हो गया ? जम्मू और कश्मीर के गंभीर विषय पर बोल भर देने से कैसे मशहूरियत बटोरी जा सकती है गर सीखना हो तो इन महिला से सीखिए . सीमा पर भारत के लिए मात्र एक जज्बे के चलते मर मिटने वाले शहीद सैनिको के उस उम्मीद को कि भारत अखंड रहे की कीमत क्या इस महिला के बुद्धिजीवता के आगे बौनी है ? अरुंधती राय ने कश्मीर के शैतानो सरीखे हुर्रियत के मंच से जिस प्रकार भारत के प्रति अपनी आस्था दिखानी उस पर ज़रा गौर फरमाईये -" कश्मीर को अब इस भूखे -नंगे हिन्दुस्तान से आजादी चाहिए क्यूंकि भारत भी अब कश्मीर से आजादी चाहता है ".ऐसा बोलकर खुद अरुंधती राय जतला रही है कि उनका भारत के प्रति दृष्टिकोण किस प्रकार है और रही बात भारत के तरफ से कश्मीर से मुक्ति वाला बयान तो अरुंधती कोइ भारत सरकार की प्रवक्ता नहीं है ,साथ ही यह भी कहकर की कश्मीर कभी भारत का अंग नहीं रहा है उन्होंने अपने लिए देशद्रोह के तमाम उन सीमायों के जड़ में आकर खुद को हिन्दुस्तान का गुनाहगार बना लिया .
यदि अदालती कार्यवाही होती है तो चतुर अरुंधती को पता है कि पकिस्तान और ब्रिटेन के कई कट्टर मुस्लिमो का सहानुभूति सहयोग उसको मिलेगा इसलिए हो सकता है खुद वो आगे भी अपने बयान को बलवती कर अपने "सुनहरे भविष्य" को चरितार्थ करे. भारत सरकार को अब इस मुद्दे पर कड़े कदम लेने होंगे क्यूंकि अतीत में भीं विश्व विख्यात चार्ली चापलिन को भी अमेरिकन सरकार ने केवल शक के आधार पर कि चार्ली की आस्था अमेरिकन संघ के प्रति सही नहीं है को देशनिकाला दे दिया. कमोबश ऐसी ही स्थिति यहाँ भी उत्पन्न हो रही है अब पाला भारत सरकार के पास है कि वो इस पूरे मामले पर कैसे सफलता पूर्वक निपट पाता है क्यूंकि पूरे मामले को यदि भारत बेहद कठोरता से निपटने की कोशिश करता है तो अरुंधती राय आज़ाद कश्मीर के लिए हुर्रियत और अलगाववादियों के लिए ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर ना पेश हो जाए .

Category:

About GalleryBloggerTemplates.com:
GalleryBloggerTemplates.com is Free Blogger Templates Gallery. We provide Blogger templates for free. You can find about tutorials, blogger hacks, SEO optimization, tips and tricks here!

2 comments:

  1. इसमें गाँधी जी कहाँ से आगये आपने तो उस से बड़ा पाप किया है इसके साथ गाँधी जी का नाम जोड़ कर , तुम पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए
    dabirnews.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. तौसिफ जी दरअसल मैंने यहाँ पर पूरे लेख में लिखा है कि अरूंधती राय गांधी बनने की कोशिश कर रही है अर्थार्त जम्मू कश्मीर के लोगो की मसीहा बनना चाह रही है यह लेडी और मुझे इसमें कुछ भी गलत नज़र नहीं आ रहा है रही देशद्रोह का मुकदमा चलाने और चलवाने की वो देश के संविधान द्वारा निहित न्यायपालिका का अधिकार क्षेत्र है आप और मै इस विषय में केवल अपना मत रख सकते है निर्णय करना न्यायपालिका का कार्य है । आपकी यथार्थवादी टिपण्णी के लिए धन्यवाद एवं आपके शानदार ब्लॉग के लिए भी शुभकामना .

    ReplyDelete