जनता सेटअप को स्वीकारेगी नहीं : राई
दार्जिलिंग: जनता अंतरिम सेटअप को कतई स्वीकार नहीं करेगी। क्यों कि पार्वत्य क्षेत्र की जनता की यह मांग नहीं है। यह बातें क्रामाकपा के महासचिव आरबी.राई ने कही। उन्होंने कहा कि अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को बाधित करने के लिए ही सरकार अंतरिम सेटअप की बात कर रही है। सेटअप विकास के लिए नहीं है बल्कि गोरखालैंड राज्य की मांग को दबाने की साजिश मात्र है। उन्होंने कहा कि देश में स्वाधीनता के बाद कई राज्यों का गठन हुआ परन्तु अन्य किसी नये राज्य के गठन की मांग करने वाली संस्था को इस तरह की समस्या बताकर सरकार ने सेटअप थमाने का कार्य नहीं किया। यहां तक कि वर्तमान समय में तेलंगाना राज्य की मांग गोरखालैंड की मांग की तरह चर्चा में है लेकिन तेलंगाना मांगने वालों से सरकार अंतरिम सेटअप की बात नहीं कर रही है तो फिर गोरखालैंड के लिए हो रहे आंदोलन में सेटअप की बात कहां से आ गई।
क्रामाकपा महासचिव का ध्यान जब गोरामुमो द्वारा अंतरिम सेटअप से बढ़कर छठी अनुसूची होने की बातों की तरफ दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि सुभाष घीसिंग दार्जिलिंग हिल्स के लिए जिस छठी अनुसूची पर समझौता कर रहे थे वो पहाड़ के भविष्य के लिए काफी अंधकारमय था क्यों कि गोरामुमो प्रमुख सुभाष घीसिंग ने समझौते के दौरान दार्जिलिंग हिल्स के लिए छठी अनुसूची के प्रावधान को अंतिम बताते हुए कहा था कि गोरखालैंड की मांग नहीं की जाएगी। दूसरी बात छठी अनुसूची ट्राइबलों के लिए है इसलिए दार्जिलिंग हिल्स में ट्राइबलों की संख्या 31 प्रतिशत मात्र होने के कारण छठी अनुसूची से दार्जिलिंग हिल्स के विभाग नहीं बल्कि गोरखा समुदाय में विभाजन की नीति पैदा होगी। उधर क्रामाकपा महासचिव आरबी राई ने निकल प्रकरण में स्पष्ट रूप से कहा कि मदन तमांग हत्याकांड के आरोपी निकल तमांग के सीआईडी की हिरासत से फरार होने का मामला राज्य सरकार का षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए राज्य सरकार व गोजमुमो ने मिलीभगत की है।
Category:


very nice..
ReplyDeletemere blog par bhi kabhi aaiye waqt nikal kar..
Lyrics Mantra